The Diary of Manipur: वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड डेब्यू, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीज़र रिलीज
The Diary of Manipur: महाकुंभ से वायरल होकर देशभर में पहचान बनाने वाली मोनालिसा Monalisa अब बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ The Diary of Manipur का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया, जहां फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा, पूरी कास्ट और क्रू मौजूद रहे। इस मौके पर निर्देशक ने कहा कि फिल्म की नींव प्रयागराज की मिट्टी से पड़ी थी, इसलिए ट्रेलर रिलीज के लिए भी इसी शहर को चुना गया।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है और इसे बनने में लगभग एक साल का समय लगा। उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’The Diary of Manipur एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा Monalisa के साथ प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक तिवारी नजर आएंगे। फिल्म में प्रेम, संघर्ष और सामाजिक सच्चाइयों को संवेदनशील तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म की रिलीज को लेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माण के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन टीम की मेहनत के चलते फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है। निर्देशक के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की पूरी संभावना है।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि करीब ढाई घंटे की इस फिल्म में चार से पांच गाने शामिल हैं, जो कहानी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगे। यह लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से लेकर नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर तक की यात्रा को दर्शाती है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से मणिपुर में हुई है, जबकि लगभग 80 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड, करीब 5 फीसदी नेपाल और बाकी हिस्सों में अन्य लोकेशनों पर पूरी की गई है।
फिल्म को लेकर मोनालिसा Monalisa की खुशी साफ झलकती है। उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ The Diary of Manipur में काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। मोनालिसा ने खुलकर स्वीकार किया कि उन्हें हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं था और वह पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।
उन्होंने बताया कि इस पूरे सफर में निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें पूरा सहयोग दिया और हर कदम पर मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही उनकी फैमिली भी हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रही। मोनालिसा Monalisa ने अपने निर्देशक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक आम गांव की लड़की को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का सपना साकार किया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहती हैं और उनकी छोटी बहन का सपना कलेक्टर बनने का है।
मोनालिसा Monalisa ने यह भी बताया कि हिंदी सिनेमा के अलावा उनकी एक तेलुगु फिल्म ‘लाइफ’ भी पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत और काम चल रहा है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे उनकी आने वाली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को सिनेमाघरों में जाकर देखें और अपना प्यार दें।
फिल्म में मोनालिसा Monalisa के अपोजिट नजर आने वाले अभिनेता अभिषेक तिवारी ने उनकी अभिनय क्षमता की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने अपने किरदार में पूरी ईमानदारी दिखाई है और यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
वहीं को-एक्टर अमित राव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है, इससे पहले वह थिएटर से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में केवल प्रेम कहानी ही नहीं, बल्कि मणिपुर से जुड़े रिजर्वेशन और कन्वर्जन जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी निर्देशक ने प्रभावी ढंग से उठाने की कोशिश की है। यही वजह है कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ लव, सस्पेंस और थ्रिल का संतुलित मेल पेश करेगी और दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी।