शिबानी दांडेकर ने किया खुलासा कहा- इसलिए उन्होंने तलाकशुदा फरहान से की शादी

फरहान और शिबानी अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह दोनों कभी तस्वीरें तो कभी शादी की वीडियो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है।

Update: 2022-03-11 02:05 GMT

फरहान और शिबानी अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह दोनों कभी तस्वीरें तो कभी शादी की वीडियो पोस्ट करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ शिबानी ने फरहान के साथ शादी करने की वजह भी बताई है। जब से शिबानी फरहान अख्तर की दुल्हनिया बनी हैं तब से वह अपनी शादी और इससे जुड़े अन्य समारोह की तस्वीरें अपलोड करके वाहवाही लूट रही हैं।

शिबानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह फराह खान के साथ नजर आ रही हैं। शिबानी की पोस्ट से पहले फराह ने उसी तस्वीर को पोस्ट किया था। फराह ने कैप्शन में लिखा था- भाभी शिबानी दांडेकर...#वूमेन इन लव। फराह खान के पोस्ट को शिबानी ने री-पोस्ट किया और लिखा- लव यू सो मच...तुम्हारी भाभी बनने के लिए ही मैंने फरहान से शादी की है।

शायद बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि फराह खान और फरहान अख्तर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। फराह की मां मेनका और फरहान की मां हनी ईरानी दोनों बहनें हैं। ऐसे में फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर रिश्ते में फराह खान की भाभी लगती हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली थी। फरहान ने अपने खंडाला वाले फार्म हाउस में शिबानी के साथ सात फेरे लिए थे


Tags:    

Similar News