Shehnaaz Gill: मशहूर एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत, फैंस की बढ़ी चिंता

Update: 2025-08-05 05:06 GMT
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त और लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज़ गिल की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई शहबाज बदेशा ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी, जिससे उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं।
हाल ही में बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा शहनाज़ की सेहत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से शहनाज़ के लिए दुआ करने की अपील की। करण ने कैमरा शहनाज़ की तरफ घुमाया जो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं|
Tags:    

Similar News