Salman Khan: फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट का खुलासा, इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Update: 2025-05-24 01:48 GMT
Salman Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान Salman Khan की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हुई थी। ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि सलमान खान Salman Khanस्टारर 'सिकंदर' दुनियाभर में धमाल मचा देगी, लेकिन हुआ इसके उलट। 'सिकंदर' को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खास रिव्यू नहीं मिले और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम करने का फैसला किया है।
सलमान खान Salman Khan की 'सिकंदर' अब कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी?
एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सलमान खान Salman Khan की फिल्म 'सिकंदर' की ऑनलाइन रिलीज डेट सामने आ गई है। लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 'सिकंदर' के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म 25 मई से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 25 मई से सलमान खान के फैंस घर बैठे आराम से 'सिकंदर' देख सकेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जबकि सत्यराज, काजल
अग्रवाल
, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी|
'सिकंदर' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया गया था. 200 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 170 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं जो गलवान घाटी युद्ध पर है. इस फिल्म में सलमान खान पहली बार आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं|
Tags:    

Similar News