जस्टिन बीबर के साथ पार्टी करते स्पॉट हुई प्रेग्नेंट हैली बीबर

Update: 2024-05-19 08:14 GMT
मुंबई : अमेरिकन फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और हैली बीबर (Hailey Bieber) ने बीते दिनों कुछ फोटोज शेयर कर फैंस को बताया था कि वह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे सोशल मीडिया पर इस कपल के चाहने वालों ने इन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दी।
इस खबर के बाद ने हैली अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। वहीं अब एक बार फिर इस कपल को डेट नाइट पर स्पॉट किया गया।
हैली बीबर और जस्टिन की डेट नाइट
देर रात हैली बीबर और उनकी पति जस्टिन को साथ एक डेट नाइट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर हैली अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई। ये कपल कैलिफोर्निया के इंगलवुड में किआ फोरम में बिली इलिश के नए एल्बम "हिट मी हार्ड एंड सॉफ्ट" की पार्टी में नजर आया। इस मौके पर हैली क्रॉप टॉप पहने नजर आई।
2018 में कपल ने की थी शादी
बता दें, सिंगर ने अपनी गर्लफ्रेंड हैली के साथ साल 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्टहाउस में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात पहली बार तब हुई थी जब बीबर 12 साल के थे। वहीं साल 2015 में दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हुआ, लेकिन फिर साथ आए और शादी रचाई। अब 6 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। अपने पहले बच्चे के लिए दोनों बहुत एक्साइटेड है। हालांकि हैली की डिलीवरी डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Tags:    

Similar News