नुसरत जहां ने अपने 'लिटिल सैंटा' यिशान के साथ मनाया क्रिसमस, शेयर की क्यूट तस्वीर

इतना ही नहीं बच्चे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर भी पिता के कॉलम में यशदास गुप्ता का नाम ही लिखा हुआ था।

Update: 2021-12-26 06:34 GMT

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्स हसबैंड निखिल जैन (Nikhil Jain) से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने क्रिसमस के मौके अपने बेटे संग एक फोटो शेयर की हैं जिसमे की यीशान (yishaan) पहली झलक दिखाई थी।

तस्वीर में नुसरत के हाथों में उनका नन्हा सा बेबी है, जिसे उन्होंने सैंटा क्लॉज की तरह तैयार किया हुआ। तस्वीर में यीशान का चेहरा छिपा हुआ है, लेकिन मां -बेटे का प्यार साफ देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए नुसरत लिखती हैं कि 'ये सिर्फ एक मौसम नहीं, एहसास है। ये क्रिसमस आप सभी के जीवन में खुशी, शांति, आशा और प्यार लेकर आये। मैरी क्रिसमस.' क्रिसमस के मौके पर नुसरत ने अपने रूम को खूबसूरती से सजाया भी है। तस्वीर में वो फ्लोर पर बैठी हुई हैं, उनके पीछे लाइट्स से जगमाता क्रिसमस ट्री रखा हुआ है।


नुसरत जहां का नाम पिछले काफी समय से बंगाली अभिनेता यशदास गुप्ता के साथ जुड़ रहा था। दोनों के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई थीं। जब नुसरत जहां मां बनने वाली थीं उस दौरान भी उनके साथ अस्पताल में यशदास गुप्ता ही मौजूद थे। इतना ही नहीं बच्चे के बर्थ सेर्टिफिकेट पर भी पिता के कॉलम में यशदास गुप्ता का नाम ही लिखा हुआ था।


Tags:    

Similar News