नई दिल्ली: छोटे पर्दे के बाद बॉलीवुड में अपने हुस्न के जलवे बिखेर चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वह हाल ही में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. मौनी ने अपने अभिनय से तो पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है, अब वह अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को मदहोश कर रही हैं.

मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं मौनी
फिलहाल मौनी अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच मौनी अब एक बार फिर से अपने एक पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी दिलकश अदाएं किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं.
शिमरी साड़ी पहन बिखेरे जलवे
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने लाइट मेकअप किया हुआ है. यहां उन्होंने बालों को खुला रखा है. मौनी ने अपनी बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह वह एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं. मौनी के इस अवतार ने भी लोगों को हैरान कर दिया है. इन फोटोज में वह बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग दिखाई दे रही हैं.
मौनी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
मौनी इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. लोगों के लिए उनकी इन अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. इस पोस्ट पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स आ गए हैं. वहीं कमेंट्स का सिलसिला जारी हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स मौनी की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. मौनी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं.
Tags: