जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  फिल्म 'हीरोपंति' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। कृति सेनन को आखिरी बार साल 2020 की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में स्पेशल अपीयरेंस करते देखा गया था। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही कई नई फिल्मों के जरिए फैंस का दिल चुराने आ रही हैं। इसी कड़ी में कृति की अपकमिंग फिल्म 'मिमी' का मोशन पोस्टर आउट हो गया है।

कृति सेनन ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मिमी' (Mimi) का मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें उनका चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ ही एक लाइन भी लिखी आ रही है जिसके मुताबिक,'आप जैसा सोच रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। मिमी।' कृति के इस पोस्ट को महज 1 घंटे में 1 लाख 87 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

कृति के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट करते देखे गए हैं। एक्टर जैकी भगनानी ने कमेंट कर लिखा है,'अमेजिंग लुक...फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।' नुपुर सेनन ने भी कृति के लुक पर प्यार बरसाया है। साथ ही फैंस भारी संख्या में हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।
फिल्म में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। हाल ही में सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया गया। ऑनलाइन लीक हुई इन तस्वीरों में कृति बुरखे में नजर आईं। वहीं, कुछ तस्वीरों में राजस्थानी अंदाज के फ्लोरल कुर्ते में जलवा बिखेरती देखी गईं। बता दें कि ये फिल्म मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy पर बेस्ड है। मतलब ये है कि फिल्म की कहानी मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy से मिलती जुलती होगी। फिल्म की कहानी सेरोगेसी पर बेस्ड होगी। फिल्म में भारतीय सेरोगेट मदर की कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म को लक्ष्मण उतेरकर डायरेक्ट कर रहे हैं।


Tags: