Jawan: जवान में नहीं होगा अल्लू अर्जुन का कैमियो! अब 'पुष्पा' की जगह यह सुपरस्टार किंग खान के साथ आएगा नजर

इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Update: 2023-05-28 17:24 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इन दिनों हर तरफ शाहरुख ही शाहरुख छाए हुए हैं। कभी वह समीर वानखेड़े केस को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। बीते दिनों उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी, इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से प्यार मिला था। पठान ने जबरदस्त कलेक्शन भी किया था। अब अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर थी कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल निभाने जा रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
पिछले काफी लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शाहरुख खान स्टारर एटली की अगली फिल्म जवान में एक स्पेशल कैमियो रोल करते नजर आएंगे। हालांकि ताजा खबरों के अनुसार इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के कैमियो करने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फिल्म निर्माताओं ने उसे कभी भी कैमियो के लिए संपर्क ही नहीं किया है।
अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि संजय दत्त का कैमियो हो सकता है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में अभी तक सिर्फ एक ही कैमियो रोल चर्चा में है और वह संजय दत्त का है। जवान फिल्म सिर्फ अपनी कास्टिंग के कारण ही इतनी सुर्खियां बटोर चुकी है कि इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। अभी तक फैंस ने शाहरुख को एक्शन करते हुए भी देख लिया है, लेकिन अब जवान में वह एकदम जुदा अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार ये सभी सितारे साथ नजर आने वाले हैं।
Tags:    

Similar News