Housefull 5: हाउसफुल 5 ने 'ठग लाइफ' को दी कड़ी टक्कर

Update: 2025-06-10 02:28 GMT
Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में आती-जाती रहती हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5और कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' इन दिनों टिकट खिड़की पर मौजूद हैं। दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं। इसी बीच इनकी कमाई के ताजा आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं किसके खाते में कितने नोट आए हैं।
फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5की कमाई
सोमवार को इन दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। Sacnilk.com के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' Housefull 5ने रिलीज के चौथे दिन 12.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने रिलीज के पांचवें दिन 3.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दोनों ही फिल्मों में कई करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
फिल्म 'ठग लाइफ' का कलेक्शन
वहीं अगर इन फिल्मों की कमाई के इन आंकड़ों की बात करें तो ये आंकड़े ताजा और अनुमानित हैं। इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसके साथ ही अगर दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5ने 99.87 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने अब तक कुल 40.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
ओपनिंग डे से अब तक की कमाई
इन दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म 'हाउसफुल 5' Housefull 5ने अपने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं, अगर फिल्म 'ठग लाइफ' की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 15.5 करोड़ रुपए कमाए।
कारोबार में भारी गिरावट
वहीं, दूसरे दिन फिल्म के खाते में 7.15 करोड़ रुपए आए। तीसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इन दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों में बड़ी गिरावट आई है। अब देखना होगा कि यह टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Tags:    

Similar News