Housefull 5: हाउसफुल 5 ने एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़

Update: 2025-06-13 04:22 GMT
Housefull 5: ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। मगर ‘हाउसफुल 5’ Housefull 5 इस मामले में पीछे रह गई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर दर्शक निराशा जाहिर कर रहे हैं। 24 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली इस फिल्म का कलेक्शन 7वें दिन में आकर काफी कम हो गया है। जानिए, 7वें दिन में इस फिल्म ने कितने पैसे कमाए हैं?
7वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’Housefull 5 ने 7वें दिन लगभग 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का यह कलेक्शन बुधवार यानी छठे दिन के मुकाबले कम हो गया है। बुधवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए थे।
125 करोड़ का कुल कलेक्शन
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ Housefull 5 की कुल कमाई अब तक 125.28 करोड़ रुपये हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया गया है। जिस तरह से इसकी कमाई में गिरावट आ रही है। उससे लगता नहीं है कि यह अपना बजट जल्दी वसूल कर पाएगी। दर्शक जिस तरह से इस फिल्म काे लेकर निराश है, उससे लगता नहीं है कि आगे ‘हाउसफुल 5’ Housefull 5में उनका कोई झुकाव बना रहेगा।
मसाला फिल्म का नहीं चला जादू
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ Housefull 5 में मेकर्स ने लगभग सभी मसाले रखे थे। ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े-बड़े सेट, सुंदर लोकेशन और दो एंडिंग्स का कॉन्सेप्ट भी था। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर ट्रोलिंग भी शुरू हो चुकी है।
मल्टीस्टारर फिल्म है 'हाउसफुल 5'Housefull 5
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।
Tags:    

Similar News