Hari Har Veera Mallu X Review: पवन कल्याण-बॉबी देओल की फिल्म रिलीज, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

Update: 2025-07-24 06:52 GMT
Hari Har Veera Mallu X Review: अहान पांडे और अनित पड्डा की फिल्म 'सैय्यारा' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉबी देओल की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' रिलीज हो गई है। यह फिल्म काफी समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी, जो 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आई है। दो साल के लंबे इंतजार के बाद लोग अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए सिनेमाघरों में लाइन लगाए खड़े थे।
आइए जानते हैं लोगों को यह फिल्म कैसी लग रही है। पैन इंडिया फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। अभी तक इसे मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक शब्द बहुत अच्छी फिल्म, पवन कल्याण, वन मैन शो कीरावनी का संगीत बेहतरीन है। पहला भाग दूसरे भाग पर हावी है।' एक अन्य ने लिखा- 'पहला भाग बहुत अच्छा है, दूसरे भाग के पहले 40 मिनट औसत हैं, आखिरी के 40 मिनट अच्छे हैं!! कीरवानी का संगीत फिल्म की जान है, कुश्ती के मुकाबले और क्लाइमेक्स से पहले के मुकाबले कमाल के हैं, गाने अच्छे हैं, वीएफएक्स औसत से भी कम है।'
पवन कल्याण की इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। लेकिन फिल्म के वीएफएक्स ने ज़्यादातर लोगों को निराश किया है। एक यूजर ने लिखा, 'कुल मिलाकर, 'हरि हर वीरा मल्लू' एक औसत दर्जे की फिल्म है, सिवाय इंटरवल से पहले के दिलचस्प दृश्यों और सेकेंड हाफ के एक सीन के। इसमें बेहद खराब विजुअल इफेक्ट्स हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'हम इस बेहतरीन फिल्म के लिए बहुत उत्साहित थे। निधि अग्रवाल का बेहतरीन अभिनय बेकार चला गया। हमें समझ नहीं आ रहा कि यह फिल्म रिलीज़ क्यों हुई।' वहीं, लोगों का कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद वीएफएक्स से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सब बेकार हो गईं।
Tags:    

Similar News