Guru Randhawa गुरु रंधावा: पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा Guru Randhawa स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग फिल्म शौंकी सरदार की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए रंधावा ने लिखा, "मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरी हिम्मत बरकरार है। फिल्म शौंकी सरदार के सेट से एक याद। एक्शन काफी मुश्किल काम है, लेकिन मैं अपने दर्शकों के लिए पूरी मेहनत करूंगा।" फोटो में सिंगर सर्वाइकल कॉलर के साथ अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। शौंकी सरदार को "प्यार, वफादारी और सांस्कृतिक गौरव की कहानी" के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इसका निर्माण गुरु के बैनर 751 फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन धीरज रतन कर रहे हैं, जिसमें टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया भी हैं।
Tags: