Emergency : तीसरे दिन कंगना की फिल्म की रफ्तार बढ़ी

Update: 2025-01-20 05:52 GMT

Emergency इमरजेंसी: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' Emergency का सिनेमाघरों में आज तीसरा दिन था. फिल्म ने वीकेंड का फायदा उठाया. आइए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में... बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत Kangana Ranaut की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज में काफी समय से देरी हो रही थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई, लेकिन इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. वहीं, आज फिल्म की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं|

आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की. महामारी के बाद पिछले पांच सालों में यह फिल्म कंगना Kanganaकी सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस ओपनिंग रही है. सिनेमाघरों में 'इमरजेंसी' Emergency का आज तीसरा दिन था. पहले दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 4.12 करोड़ रुपये कमाए. पिछले दिन के कलेक्शन के मुकाबले आज इसने उछाल के साथ कमाई की|

पहले दिन 'इमरजेंसी' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन इसने 3.6 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन यानी फिल्म ने वीकेंड का भी फायदा उठाया। आज की कमाई को मिलाकर अब इसका कुल कलेक्शन 10.22 करोड़ रुपये हो गया है।

Tags:    

Similar News