इस बॉलीवुड एक्ट र की दीवानी थीं दिशा पाटनी, शेयर किया मजेदार किस्सा

वहीं इन दोनों के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी हैं।

Update: 2022-07-26 09:41 GMT

बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मिडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। गौरतलब हैं कि दिशा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दिशा को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हाला ही में एक्ट्रेस ने अपने क्रश का भी खुलासा किया है।




दरअसल हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने अपने क्रश (Disha Patani's Crush)का नाम बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अपने स्कूल के दिनों में मैं बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की काफी दीवानी थी और उनके वजह से मेरा कई बार एक्सिडेंट होते होते बचा है।



दिशा ने कहा कि उनके शहर में रणबीर कपूर का एक बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ था जिसे वो वहां से आते-जाते हर समय देखती रहती थीं और इस चक्कर में वो सड़क पर अक्सर किसी न किसी चीज़ से टकरा जाती थीं। इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बारे में रणबीर कपूर को बताया है? इस पर दिशा ने जवाब दिया कि अभी तक तो उन्होंने नहीं बताया है लेकिन वो जरूर बताना चाहेंगी।


गौरतलब है कि 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) में दिशा पाटनी (Disha Patani) जॉन अब्राहम (John Abraham) के अपोजिट नज़र आने वाली हैं।वहीं इन दोनों के अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी हैं।

Tags:    

Similar News

-->