MUMBAI मुंबई: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिता रही हैं। ग्लैमर और कैमरों की चकाचौंध से दूर अभिनेत्री का आध्यात्मिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हिना खान ने लद्दाख के प्रसिद्ध थिकसे मोनेस्ट्री से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साधुओं के बीच बैठकर ध्यान और प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। हिना खान सुबह-सुबह थिकसे मोनेस्ट्री पहुंचीं। यहां सुबह की प्रार्थना, मंत्रोच्चार और शांत वातावरण के बीच उन्होंने कुछ समय मेडिटेशन में बिताया। वीडियो में अभिनेत्री पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल में डूबी दिखाई दे रही हैं।
अपने इस अनुभव को साझा करते हुए हिना ने बताया कि कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं, जिन्हें दिन शुरू होने से पहले ही शुरू करना पड़ता है। वह सुबह जल्दी निकलीं और सूरज की पहली रोशनी के साथ मोनेस्ट्री पहुंच गईं। यहां का शांत वातावरण और मंत्रों की गूंज उन्हें बेहद पसंद आई। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि सुबह की प्रार्थनाओं, मंत्रों और मेडिटेशन के अनुभव ने उनकी 'खुद को तलाशने' की यात्रा को उम्मीद से कहीं अधिक सहज बना दिया। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसक भी उनके इस अलग अंदाज को पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले हिना खान लद्दाख के प्रसिद्ध खारदुंग ला पास भी पहुंची थीं। करीब 17,582 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह से उन्होंने अपनी यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं। यहां भी वह प्राकृतिक नजारों के बीच आध्यात्मिक अनुभव करती नजर आईं। कैंसर से जूझने के अपने अनुभव को सार्वजनिक रूप से साझा कर चुकीं हिना खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अलग-अलग पल प्रशंसकों के साथ साझा करती रही हैं। इस बार उनका लद्दाख का सफर एडवेंचर के साथ आध्यात्मिक अनुभवों से भी जुड़ा दिखाई दे रहा है। थिकसे मोनेस्ट्री में ध्यान लगाते हुए हिना का वीडियो उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेत्री की पोस्ट पर लोग उनकी यात्रा और आध्यात्मिक अंदाज को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Tags: