बाॅलीवुड : बाॅलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उनकी एक्टिंग और एक से बढ़कर एक किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया है। दीपिका ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। दीपिका का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी न होते हुए भी दीपिका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना अलग ही लेवल सेट कर रखा है। रामलीला, पद्मावत, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।