Chhaava: रिलीज से पहले ही विक्की कौशल की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
Chhaava छावा: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ये फिल्म कल यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें उनके साथ 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बना सकती है, क्योंकि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में छाई हुई है. इस फिल्म में विक्की कौशल मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. एसएसीएनआईएलसी के मुताबिक रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार रात 10 बजे तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 11.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं|
रिलीज के पहले दिन इस फिल्म की 4 लाख 1 हजार 361 टिकटें बिक चुकी हैं, जिसके जरिए फिल्म ने करोड़ों रुपये कमाए हैं. अगर ब्लॉक सीटों को शामिल कर लिया जाए तो एडवांस बुकिंग के जरिए कमाई का ये आंकड़ा 15.36 करोड़ रुपये हो जाता है. किसी फिल्म के लिए एडवांस में इतनी बंपर कमाई करना बड़ी बात है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग होने वाली है. बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आने वाले हैं. अक्षय पिछले तीन सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं|
साल 2022 में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने आईजीपी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था. अब वह 'छावा' के जरिए तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'छावा' का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. साल 2023 में सारा अली खान के साथ विक्की कौशल की 'जरा हटके जरा बचके' नाम की फिल्म रिलीज हुई थी. उस फिल्म का निर्देशन भी लक्ष्मण उटेकर ने किया था|