Chhaava Box Office :दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ती 'छावा', 300 करोड़ क्लब में शामिल
Chhaava Box Office : विक्की कौशल की 'छावा' Chhaava को रिलीज हुए दस हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि आज दूसरे रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई की।
विक्की कौशल की 'छावा' Chhaava बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में संभाजी महाराज की बहादुरी की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।
विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 32.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 319.07 करोड़ रुपये हो गया है।
'छावा' Chhaava ने महज नौ दिनों में 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279.60 करोड़ रुपये की कमाई की। यह 'पद्मावत' के लाइफटाइम कलेक्शन से बस थोड़ा ही पीछे है। 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म 'छावा' Chhaava में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिका निभाई है। अक्षय खन्ना औरंगजेब और विनीत कुमार कवि कलश की भूमिका में भी नजर आए हैं। इन दोनों ही कलाकारों को दर्शकों ने खूब सराहा है। विक्की कौशल पहले दिन से ही अपने अभिनय की छाप छोड़ने में सफल रहे।