Box Office Report: 'सैय्यारा' की धमाकेदार कमाई, कलेक्शन देखकर चौंक जाएंगे आप
Box Office Report: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फ़िल्में टकराईं। वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर हैं और कुली में रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन हैं। अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर 2 और लोकेश कनगराज की थ्रिलर फिल्म कुली को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन अच्छी कमाई की। इस बीच, सैयारा भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। आइए आपको बताते हैं कि वॉर 2 और कुली की धमाकेदार शुरुआत के बाद सैयारा ने कितनी कमाई की है।
कुली की पहले दिन की कमाई:
रजनीकांत के अलावा, कुली में सत्यराज, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन भी हैं। आमिर खान का कैमियो फिल्म की खासियत है। sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुली ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। थलाइवा की कुली उनकी 151वीं फिल्म है और उन्होंने सिनेमा में 50 साल पूरे कर लिए हैं। कुली उनके सिनेमा में 50 साल के सफ़र के ख़ास मौके पर रिलीज़ हुई थी।
वॉर कलेक्शन:
ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने ज़बरदस्त शुरुआत की। sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 52.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने इस साल रिलीज़ हुई 10 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को तोड़ दिया। इसने 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
सैय्यारा की बत्ती गुल:
वॉर 2 और कुली की रिलीज़ के साथ ही सैय्यारा की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता हो गई। फिल्म ने पहले दिन लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने ज़बरदस्त कमाई की है और अब तक 322.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। हालाँकि, अब वॉर और कुली की रिलीज़ के साथ सैय्यारा का क्रेज़ कम हो गया है। अब फिल्म की कमाई करोड़ों से घटकर लाखों में आ गई है।