Box Office Report: ‘कुली’ ने आठवें दिन भी बरपाया जलवा

Update: 2025-08-22 04:37 GMT
Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों 'वॉर 2' और 'कुली' के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों ही फिल्मों ने शुरुआती हफ़्ते में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब आंकड़ों में अंतर साफ़ दिखाई दे रहा है। वहीं, इस टकराव के बीच 'महावतार नरसिम्हा' अपनी पकड़ मज़बूत बनाए हुए है। ऐसे में आइए आपको इन सभी की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं।
कुली का शानदार प्रदर्शन
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने गुरुवार (8वें दिन) को भी अच्छी कमाई की। बुधवार को 7.50 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 229.75 करोड़ रुपये हो गया है।
वॉर 2 की रफ्तार धीमी
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' की कमाई में गिरावट जारी है। बुधवार को 5.75 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म गुरुवार को सिर्फ़ 5 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इस तरह, 8 दिनों में 'वॉर 2' का कुल कलेक्शन 204.25 करोड़ रुपये हो गया है।
साल की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म
'वॉर 2' इस साल की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले विक्की कौशल की 'छावा' (7 दिनों में) और 'सैय्यारा' (9 दिनों में) ने यह आंकड़ा हासिल किया था। 'वॉर 2' ने 8 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया।
महावतार नरसिम्हा की पकड़ मज़बूत
इन बड़ी फिल्मों के बीच, एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भी बॉक्स ऑफिस पर मज़बूत है। यह फिल्म 28वें दिन भी 1.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 218.60 करोड़ रुपये हो गया है।
Tags:    

Similar News