Box Office: पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा की न सिर्फ़ फ़िल्में कामयाब रही हैं, बल्कि एक्टर की एक्टिंग की भी खूब तारीफ़ हुई है। उनकी फ़िल्म परम सुंदरी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इसमें वह पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म की कमाई के शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं इस प्रेम कहानी की शुरुआत कैसी होगी और पहले दिन इसकी कमाई के आंकड़े किस ओर इशारा कर रहे हैं।
परम सुंदरी पहले दिन कितनी कमाई करेगी?
पिछले कुछ समय में रोमांटिक फ़िल्मों को बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी पसंद किया गया है। इससे पहले नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फ़िल्म थंडेल ने काफ़ी अच्छा कलेक्शन किया और उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फ़िल्म बनी। इसके बाद बॉलीवुड की रोमांटिक फ़िल्म सैय्यारा का भी अलग ही जलवा रहा। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फ़िल्म परम सुंदरी रिलीज़ के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा और फिल्म को अच्छी वर्ड ऑफ माउथ मिली, तो यह फिल्म 5-10 करोड़ तक भी पहुँच सकती है।
आने वाले समय में फिल्म कैसी कमाई करेगी, यह तो पहले वीकेंड में पता चलेगा। इसका बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अपने पहले वीकेंड में अपने बजट की कम से कम आधी कमाई करनी होगी। अगर यह फिल्म पहले वीकेंड में 20-25 करोड़ कमा लेती है, तो इसके लिए आगे की राह आसान हो जाएगी। वहीं, अगर इसकी तुलना सैय्यारा से करें, तो फिल्म के लिए सैय्यारा का रिकॉर्ड तोड़ना इतना आसान नहीं होगा। इस फिल्म को पहले ही कुली, वॉर 2 और महावतार नरसिम्हा से आगे निकलना होगा। ऐसे में सैय्यारा का रिकॉर्ड तोड़ना फिल्म के लिए किसी मुश्किल काम से कम नहीं होगा।
सैय्यारा ने कितनी कमाई की?
सैय्यारा ने ओपनिंग डे पर ही 21.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। अगर यह फिल्म पहले वीकेंड में इतनी कमाई कर लेती है तो यह बहुत बड़ी बात होगी। सैय्यारा ने पहले वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 83.25 करोड़ कमाए। भारत में फिल्म ने 328.50 करोड़ कमाए जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 563.50 करोड़ रहा। परम सुंदरी की बात करें तो इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसके निर्माता दिनेश विजान हैं।