Birthday Special : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी Emraan Hashmi जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और कल्ट फिल्मों के दम पर एक बड़ा फैन बेस हासिल किया है, जिसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। इमरान Emraan अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंटल रोल किए, जिसमें कभी उन्होंने लवर बॉय, कभी मसीहा तो कभी आम आदमी का रोल निभाया, जिसने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को पूरी तरह से पर्दे पर उतारा।
हालांकि, उन्होंने विक्रम भट्ट की 2002 में आई हॉरर फिल्म 'राज' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग से ऐसा परचम लहराया जो आज भी बरकरार है। इमरान Emraan फिलहाल अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आज भी दर्शकों के लिए सदाबहार हैं।
'आवारापन' Awarapan
इस फिल्म के बारे में एक ही बात कही जा सकती है कि चाहे कितना भी समय बीत जाए, इमरान हाशमी Emraan Hashmi की यह फिल्म हमेशा कल्ट क्लासिक्स की लिस्ट में टॉप पर रहेगी। 'आवारापन' ने अपनी रिलीज के समय कमाल नहीं किया था लेकिन अब इस फिल्म का क्रेज ऐसा है कि लोग इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'गैंगस्टर' Gangster
इस फिल्म में भले ही इमरान ने साइड एक्टर की भूमिका निभाई हो लेकिन इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी कई लोगों के दिलों में बसी है। फिल्म में इमरान एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं जो कंगना के पति को पकड़ने के लिए उसे धोखा देता है।
इस फिल्म में इमरान हाशमी को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया जिसे दर्शकों और आलोचकों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार की खूब तारीफ हुई जो एक ऐसे शख्स पर आधारित था जो सट्टे में नाम कमाते- कमाते एक बड़े जाल में फंस जाता है।
Tags: