Anupama: शाह हाउस में इन दिनों अंश और प्रार्थना की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अंश की बहनें राही, माही और परी भी शादी में पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें कि राही अंश और प्रार्थना के लिए ढेर सारे तोहफे लेकर आई है। लेकिन, जैसे ही राही शाह हाउस में एंट्री करती है और अनुपमा को देखती है, उसका पारा चढ़ जाता है।
इस बीच अंश और प्रार्थना की शादी में एक नया ड्रामा होने वाला है। दरअसल, राही और माही मिलकर अनुपमा को चुनौती देने वाली हैं। इसी बीच देखने को मिलेगा कि शादी की रस्मों के बीच प्रार्थना बीमार पड़ जाएगी। ऐसे में प्रेम को उसकी चिंता होने लगेगी। चेकअप के बाद पता चलता है कि राही मां बनने वाली है।
ऐसे में राही और प्रेम बेहद खुश हैं। जल्द ही प्रेम भी अनुपमा को ये खुशखबरी सुनाएगा। ये खबर सुनते ही शाह परिवार में जश्न का माहौल हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान भी राही अनुपमा से दूरी बनाए रखने वाली है। उधर, अंश और प्रार्थना की शादी के बीच अनुपमा एक बड़ा फैसला लेने वाली है। दरअसल, अनुपमा कहेगी कि वह अब मुंबई वापस नहीं जाएगी। अनुपमा अपनी बेटी राही की देखभाल के लिए यह फैसला लेने वाली है। इस बीच, अनुपमा का प्यार देखकर राही भी नरम पड़ जाएगी। वह जल्द ही अनुपमा को माफ करने का फैसला लेगी। लेकिन, ख्याति और वसुंधरा को यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
दूसरी तरफ, राही के मां बनने की खबर सुनकर माही अपना आपा खो बैठेगी। ऐसे में वह राही के बच्चे को मारने की साजिश रचेगी। माही और राही के बीच की तकरार देखकर ख्याति परेशान हो जाएगी। इसी बीच, अनुपमा भी राही से मिलने कोठारी हाउस आएगी।
Tags: