मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही के वर्षों में बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से ज्यादातर मामलों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। सलमान खान से शुरू हुआ यह सिलसिला अब कई अन्य कलाकारों तक पहुंच चुका है।
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलना, तो कभी सिंगर एपी ढिल्लो और गिप्पी ग्रेवाल के घरों पर हमला होना, इन घटनाओं ने स्टार्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि इससे पहले कितने सेलेब्स के ऊपर इस तरह की घटनाएं हुई हैं।
रोहित शेट्टी: मुंबई के जुहू स्थित घर में 31 जनवरी 2026 की रात 12:45 बजे से पौने चार बजे के बीच 5 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग (शुभम लोनकर, आर्जू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
कपिल शर्मा: साल 2025 में कमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' में गोलीबारी की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी। गैंग का दावा था कि सलमान खान से जुड़े होने या उनके शो में बुलाए जाने के चलते निशाना बनाया गया।
गुरु रंधावा : गुरु रंधावा के दिल्ली में पश्चिम विहार स्थित ‘24 आवर्स फिटनेस जिम’ (जो गुरु रंधावा की फ्रेंचाइजी) पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सुबह 5 बजे जिम के बाहर करीब 7 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम के शीशे टूट गए और इलाके में दहशत फैल गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अनिल पंडित (गैंग से जुड़े सदस्य) ने सोशल मीडिया पोस्ट व ऑडियो क्लिप के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। उन्होंने दावा किया था कि गुरु रंधावा के सलमान खान के करीब होने के कारण यह निशाना साधा गया था।
गिप्पी ग्रेवाल: 26-27 नवंबर 2023 की रात को कनाडा के वैंकूवर इलाके में स्थित उनके बंगले पर हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बताया जाता है बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को सलमान से नजदीकियां कम करने की सलाह दी थी।
एपी ढिल्लो: पंजाब के गायक ए.पी. ढिल्लो के कनाडा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। इस धमकी में गायक के साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पुराने संबंधों का भी जिक्र किया गया था।
Tags: