Anupama Spoiler :रूपाली गांगुली का शो "अनुपमा" इन दिनों कई कहानियों से जूझ रहा है। एक तरफ, अनुपमा समर के हत्यारों को जेल भेजने की ठान लेती है। इस चक्कर में वह अपनी बेटी राही को भी नज़रअंदाज़ कर देती है। अब तक आपने देखा है कि अनुपमा प्रकाश के ठिकाने तक पहुँचने का रास्ता ढूँढ़ लेती है।राही, जासूस बनकर प्रकाश की बातचीत रिकॉर्ड करती है। हालाँकि, वह पकड़ी जाती है। प्रकाश के गुंडे राही का अपहरण कर लेते हैं, जिससे अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। राही के अपहरण से अनुपमा डर जाती है।
वह देविका के साथ राही को छुड़ाने निकल पड़ती है। इस दौरान, अनुपमा पुलिस से मदद माँगती है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं करता। ऐसे में, अनुपमा राही को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है। इतना ही नहीं, वह सोनू और प्रकाश का सच भी गाँव वालों के सामने उजागर कर देती है। ऐसा करने से समर की आत्मा को शांति मिलेगी। इस बीच, माही और वसुंधरा गौतम को घर ले जाएँगी, यह सोचकर कि वह सचमुच पागल हो गया है। वसुंधरा और माही उसकी देखभाल करेंगी। गौतम कोठारी हाउस में घुसकर एक और हंगामा मचाने वाला है। दरअसल, पागलपन की आड़ में वह माही की इज्जत पर वार करेगा। गौतम ये सब सिर्फ़ अनुपमा से बदला लेने के लिए कर रहा है। जैसे ही अनुपमा को ये पता चलेगा, वो आग बबूला हो जाएगी। अनुपमा एक बार फिर गौतम को सबके सामने जमकर फटकार लगाएगी। इस बीच, राही अब अनुपमा को माफ़ कर देगी।