Anupama Spoiler: 'अनुपमा' में होगा अब तक का सबसे बड़ा धमाका

Update: 2025-09-06 06:22 GMT
Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा की कहानी इन दिनों अनुपमा और राही के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो में अब तक देखा गया है कि मेकर्स आखिरी वक्त पर डांस की थीम बदल देते हैं। इस वजह से अनुपमा काफी घबरा जाती हैं। अनुपमा को डांस करने के लिए रस्सी दी जाती है।
ऐसे में वह डांस के जरिए लोगों के साथ अपने टूटे दिल का हाल साझा करती हैं। हालांकि, इसी डांस के दौरान जस्सी से एक गलती हो जाती है। यहीं से शो की कहानी पलटेगी और अनुपमा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जस्सी की गलती के बाद राही जश्न मनाने वाली हैं।
इसके बाद राही की टीम डांस करेगी। वह अपने डांस के जरिए यह दिखाने की कोशिश करेगी कि उसने अपनी मां की वजह से कितने बुरे दिन देखे हैं। इधर, जजों को राही का डांस काफी पसंद आने वाला है। अनुपमा भी राही के डांस की तारीफ करेंगी, लेकिन वह अपनी मां को आंखें दिखाएगी।
जज राही को अपनी मर्जी से दोनों टीमों में से किसी एक को एलिमिनेट करने की पावर देंगे। राही को पावर मिलते ही जस्सी हंगामा मचाने वाली है। वो राही से मदद की भीख मांगती नजर आएगी। जस्सी गिड़गिड़ाएगी, जिसे देख ख्याति और वसुंधरा उसे डांटेंगे। वसुंधरा राही की खूब तारीफ करेगी और लीला को ताना मारेगी। ख्याति कहेगी कि फीस ने एक बार अनुपमा को उसकी औकात दिखा दी है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को छोड़कर तोषु राही पर दांव लगाने वाला है। वो फैसला करेगा कि इस बार वो पैसे कमाने का मौका हाथ से नहीं जाने देगा। इसी बीच अनुपमा प्रतियोगिता की विजेता बन जाएगी।
Tags:    

Similar News