Anupama Spoiler: एक और 'नाजायज' बच्चे की होगी 'अनुपमा' की जिंदगी में एंट्री
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली के शो "अनुपमा" में मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनुपमा पर एक के बाद एक मुसीबतें आ रही हैं। अब तक शो में दिखाया गया है कि अनुपमा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई हैं। इसी बीच, एक शख्स राही के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है।
हालांकि, अनुपमा उस शख्स की पिटाई कर देती है। अनुपमा को इस तरह देखकर राही हैरान रह जाती है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि समर को देखकर अनुपमा काफी भावुक हो जाएगी। अनुपमा के लिए यकीन करना मुश्किल होगा कि उसका मरा हुआ बेटा उसकी आंखों के सामने खड़ा है।
समर को देखकर वह फूट-फूट कर रोएगी। इस दौरान समर अपनी मौत का कारण बताएगा। वह कहेगा कि अनुज उसकी मौत का कारण नहीं है। वह अनुपमा के सामने एक और बड़ा राज भी खोलेगा। समर अनुपमा को बताने वाला है कि उसे डिंपी के अलावा किसी और से प्यार हो गया था और उसका एक बच्चा भी है। यह जानकर अनुपमा चौंक जाएगी। इसके अलावा, वह समर के बच्चे की तलाश शुरू कर देगी।
पहले तो अनुपमा को इस बात पर यकीन करना मुश्किल होगा। हालाँकि, बाद में वह यह बात परिवार को बता देगी। परिवार जानना चाहेगा कि समर डिंपी के अलावा और किसे प्यार करता था। इस यात्रा के दौरान एक दुर्घटना भी घटित होती है, जिसमें प्रार्थना अपने बच्चे को खो देगी। एक बार फिर, परिवार अनुपमा से नफ़रत करने लगेगा।