Anupama: शो में राही, प्रेम और माही का लव ट्रायएंगल देखने को मिल रहा है। शो के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है जिसे देख दर्शकों को झटका लग सकता है।बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर मिलता है जिसके काम में शाह हाउस के सभी सदस्य मिलकर अनु की मदद करते हैं। माही और राही दोनों प्रेम के घर छोड़कर जाने से परेशान हो जाती हैं और उसे याद करती हैं।राही सोचती है कि प्रेम उसकी वजह से घर से चला गया है क्योंकि उसने प्रेम का प्रपोजल ठुकरा दिया था। शो के अपकमिंग एपिसोड में राही मन में प्रेम को लेकर सोचेगी। उसके मन में प्रेम के साथ बिताए गए पलों का फ्लैशबैक होगा। सपनों में वह प्रेम के साथ क्रिसमस डेकोरेशन के बीच खूबसूरत वक्त बिताएगी।
वहीं राही मन में ठान लेगी की वो प्रेम से प्यार करने लगी है और सब कुछ जाकर उसे बता देगी। उधर प्रेम को भी शाह हाउस छोड़ने पर एहसास होगा कि उसने अनुपमा का गलत मौके पर साथ छोड़ा जबकि उस वक्त उसे वहां होना चाहिए था। अनुपमा भी काम की वजह से परेशान रहेगी जिसे माही आकर सहारा देगी। अनुपमा से मिलने पहुंचेगा प्रेम तभी प्रेम अनुपमा के पास पहुंचेगा, वह कहेगा कि मुझे अपनी पर्नसल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ के बीच लेकर नहीं आना चाहिए था। वो कहेगा कि अब वह उनके साथ काम करेगा, लेकिन प्रेम मन में कहेगा की वो राही के बारे में न सोचे।
राही अपने घर के बाहर प्रेम की जीप खड़ी देखेगी और खुश हो जाएगी। उसे लगेगा कि प्रेम वापस आ गया है। राही को लगेगा कि प्रेम उसका वॉयस नोट सुनकर वापस आ गया है और वह खुशी-खुशी घर के अंदर जाएगी, जहां वो प्रेम को देखकर खुश हो जाएगी। प्रेम को सोता देख राही कहेगी की वो सुबह उठते ही प्रेम को अपने मन की बात कह देगी की वो भी उससे बहुत प्यार करती है।राही अपने मन की बात सबसे पहले अनुपमा को बताने के लिए सोचेगी और उसके पास जाएगी लेकिन तभी अनुपमा राही से कहेगी की माही प्रेम के प्यार में पागल है। ये सुनते ही राही को शॉक लगेगा और वह अपनी बात कहने से रुक जाएगी।
Tags: