Ananya Panday : बदले लुक पर फैंस ने किया ट्रोल, होठों को लेकर हुईं ट्रेंड में
Entertainment मनोरंजन : अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं।
बृहस्पतिवार को अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लाल होठ वाला इमोजी बनाया। फैंस ने उनके इस अवतार को खूब पसंद किया लेकिन कुछ यूजर्स ने उनसे पूछ लिया कि क्या 'आपने होठों की सर्जरी कराई है?' अनन्या पांडे की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'पुरानी लिप सर्जरी नई से अच्छी थी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'लिप फिल्टर्स? अपना मासूम चेहरा बर्बाद कर लिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या आपने अपने होठों के साथ कुछ किया है? काइली जेनर जैसा महसूस हो रहा है।' जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि अनन्या पांडे का ये लुक 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का भी हो सकता है।