इस एक्टर संग जमकर नाची आम्रपाली दुबे, निरहुआ के उड़े होश

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं

Update: 2022-03-20 07:29 GMT
Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
आम्रपाली दुबे ने अपनी एक्टिंग और शानदार डांस से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। अक्सर एक्ट्रेस को भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के साथ देखा जाता है। हालांकि अपने लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार 'अरविंद अकेला कल्लू' (Arvind Akela Kallu) के साथ कमर मटकाती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अरविंद कल्लू धोती कुर्ता में खूब जंच रहे हैं।

इस वीडियो में दोनों स्टार्स फेमस सॉन्ग 'नाच रे पतरकी' पर जोरदार डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका यह डांस वीडियो (Aamrapali Dubey Dance Video) खूब धूम मचा रहा है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि आजकल आम्रपाली दुबे, अरविंद कल्लू के साथ ज्यादा दिखाई दे रही हैं ऐसे में फैन्स को उनकी ओर निरहुआ की जोड़ी की भी याद आ रही है।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स जैसे सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलको की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी बन गई।
Tags:    

Similar News