भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) अब काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बाद यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगी. इनकी जोड़ी बहुचर्चित फिल्म 'आशिकी' (aashiqui) में नजर आने वाली हैं. ऐसे में अब इसका फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है. इसका पहला पोस्टर ग्रामीण क्षेत्र रायता में स्थित एक नवनिर्मित खूबसूरत स्टूडियो में अपने एक गाने की शूटिंग के दौरान लांच किया.

खेसारी और आम्रपाली दुबे की फिल्म (Amrapali Dubey Films) 'आशिकी' के पोस्टर के रिलीज के मौके पर इसके निर्माता प्रदीप के शर्मा, म्यूजिक कंपनी आर डी सी भोजपुरी के दुर्गादास चौधरी, मार्केटिंग हेड विजय यादव, दीपक रुइया और अभिनेता पप्पू यादव भी मौजूद थे. पोस्टर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. पोस्टर में देखने के लिए मिल रहा है कि खेसारी लाल के हाथों में गुलाब का फूल और बड़े बालों में चिल्लम फूंकते हुए दिख रहे हैं. उनके पोस्टर की खास बात ये भी है कि उसमें एक भगवे रंग का झंडा भी लहरा रहा है, जिस पर जय श्री राम लिखा हुआ है. फर्स्ट लुक को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है, 'एक और आशिकी, प्लीज नोट- फिल्म में किसी भी तरीके के स्मोकिंग को प्रमोट नहीं किया गया है. धुम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.'
आम्रपाली और खेसारी (Khesari lal and Amrapali dubey) के पोस्टर को फैंस से ढेर सारा प्यार मिल रहा है. पोस्टर ने इसके रिलीज के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च होते ही इसे लेकर कई खुलासे हुए हैं. खुद खेसारी लाल ने बताया कि "आशिकी' एक विशुद्ध प्रेम कहानी है, जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगता है, लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए वे ऐसा करते हैं, जो मिसाल बन जाता है.' फ़िल्म में खेसारी लाल के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी. भोजपुरी फिल्म जगत की इस एक नंबर अदाकारा के बारे में खेसारी लाल ने कहा कि 'उन्होंने कुछ गाने तो उनके साथ किए थे, लेकिन पहली बार उनके साथ काम करके लगा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है.'
मौके पर मौजूद निर्माता प्रदीप के शर्मा जिनकी पिछली फिल्म 'लिट्टी चोखा' बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है. खेसारी ने खुलेआम स्वीकारा की 'आशिकी', 'लिट्टी चोखा' से काफी बेहतर फिल्म बनी है. इस मौके पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की भी घोषणा की गई. उन्होंने बताया कि '24 अक्टूबर को एंटरटेन रंगीला पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक कई सफल फिल्में दे चुके पराग पाटिल हैं, सह निर्माता अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं. फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हुआ है. जिन्होंने इसके पूर्व खेसारी लाल के साथ 'डमरू', 'लिट्टी चोखा' जैसी सफल फिल्में दी है और एक फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' निर्माणाधीन है और अगली फिल्म 'विधाता' जल्द ही फ्लोर पर जाएगी.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 'आशिकी' की कहानी खुद खेसारी लाल यादव ने लिखी है जबकि पटकथा संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है. फिल्म के संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा हैं जबकि गीतकार स्वर्गीय श्याम देहाती व विजय चौहान हैं. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की है आर आर प्रिंस ने जबकि मार्केटिंग हेड हैं विजय यादव. 'आशिकी' में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव , महानायक कुणाल सिंह, पदम सिंह , प्रकाश जैस , सुबोध सेठ , पप्पू यादव सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं.


Tags: