Aishwarya Rai: दुर्घटना के बाद सुरक्षित हैं, फिर अमिताभ बच्चन के बाउंसर ने बस ड्राइवर को क्यों मारा थप्पड़

Update: 2025-03-27 05:04 GMT
Aishwarya Rai ऐश्वर्या राय: कल शाम फैन्स की चिंता तब और बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक्सीडेंट हो गया है। बुधवार को मुंबई के जुहू उपनगर में बॉलीवुड एक्ट्रेस की लग्जरी कार को एक बस ने टक्कर मार दी।  एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि ऐश्वर्या ठीक हैं और ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इस घटना के वक्त वह कार में नहीं थीं। जिसके पीछे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम की लाल रंग की बस थी। सूत्रों ने बताया था कि ऐश्वर्या उस कार में नहीं थीं जिसे बस ने पीछे से टक्कर मारी थी।
बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन के जुहू तारा रोड स्थित आवास के पास स्थित एक बंगले से एक बाउंसर बाहर आया और उसने बस ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। अधिकारी के मुताबिक बस जुहू डिपो से निकली थी और जैसे ही वह अमिताभ बच्चन के आवास के पास पहुंची तो उसने हाई-एंड कार को टक्कर मार दी। बस चालक कार को हुए नुकसान को देखने के लिए नीचे उतरा। इस दौरान, पास के बंगले से एक बाउंसर बाहर आया और उसने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। नगर निगम अधिकारी के अनुसार, ड्राइवर ने फिर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और एक टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस पहुंची, तो बंगले के सुपरवाइजरी स्टाफ ने बस चालक से माफी मांगी।
Tags:    

Similar News