अभिनेता शेखर सुमन की मां का हुआ निधन...टूटा दुखों का पहाड़...ट्वीट कर बोले- अनाथ महसूस...

अभिनेता शेखर सुमन पर दुखों का पहाड़ टूटा है

Update: 2021-06-18 14:22 GMT

अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेता की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, इस दुखद खबर की जानकारी खुद शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को सांत्वना दे रहे हैं।

शेखर ने किया ट्वीट
कुछ देर पहले ही शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए ये दुखद खबर सभी के साथ साझा की। शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी प्यारी मां, जिन्हें में इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, बीते दिन उनका निधन हो गया। मैं खुद को तबाह और अनाथ महसूस कर रहा हूं। वो हमारे लिए हर समय मौजूद रहती थीं। मैं आपको अपनी अंतिम सांस तक याद रखूंगा, आपके आशीर्वाद के लिए शुर्क्रिया।'


अध्ययन सुमन ने भी किया सोशल मीडिया पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेखर सुमन की मां बीते लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से उनकी हालत भी काफी नाजुक थी। वही शेखर के साथ ही अध्ययन सुमन भी लगातार उनकी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। अध्ययन सुमन ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था।

Tags:    

Similar News