मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण जरूरी

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष देश है

Update: 2022-01-15 05:28 GMT
हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां न तो सरकारों को, कानून को और न ही न्यायालयों को किसी भी धर्म के मामले में हस्तक्षेप का अधिकार है। मंदिरों ही नहीं, बल्कि सभी धार्मिक स्थानों पर से सरकारी नियंत्रण खत्म हो जाए तो इसका सबसे बड़ा एक ही फायदा हो सकता है कि धार्मिक स्थानों की आड़ में जो संकीर्ण राजनीति होती है और धार्मिक स्थानों से संबंधित लोगों द्वारा जो वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश की जाती है, उस पर लगाम लग सकती है। लेकिन हिंदुओं के मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण की बात की जाए तो इन पर सरकारी नियंत्रण कुछ हद तक जरूरी भी है, क्योंकि हमारे धर्म में छुआछात, जातपात भेदभाव की समस्या है, इससे कुछ धर्म के ठेकेदारों की मनमर्जी मंदिरों में भी आरंभ हो जाएगी।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Tags:    

Similar News

कठोर सबक
दो चुनाव