शादी में होवरबोर्ड वेट्रेस का Video वायरल, सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वेट्रेस होवरबोर्ड पर सवार होकर मेहमानों को खाना परोसती नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक यूजर X (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड किया गया है, और इसे लाखों लोगों ने देखा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि अमीरों की शादियों में कुछ भी हो सकता है।
वीडियो को अब तक लगभग 1.3 लाख से अधिक व्यूज, हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं।कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “फैंसी और विदेशी स्टाइल वाली शादी” बताया, जबकि कुछ ने इसे “अत्यधिक दिखावा” कहा।एक यूजर ने लिखा कि यह सर्विस किसी रोबोटिक सिस्टम जैसी लग रही है, जबकि दूसरे ने मजाक में कहा कि यह “अमीरों के चोचले” हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे शादी में मनोरंजन और नया अनुभव जोड़ने वाला आइडिया भी बताया। वीडियो में वेट्रेस का होवरबोर्ड पर घूमकर सर्व करना शादी के इवेंट मैनेजमेंट में नए और इनोवेटिव प्रयोग की ओर इशारा करता है।