ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, 2 गुप्त हेडक्वार्टर और 3 क्लिनिक भी मौजूद, एक कैदी पर खर्च होते हैं 93 करोड़

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

Update: 2022-04-05 06:19 GMT
Guantanamo Bay: दुनिया में कैदियों को रखने के लिए एक से बढ़कर एक जेलें बनाई गई हैं। इनमें कई जेलें बेहद खतरानक और डरावनी हैं जबकि कई जेलें बेहद महंगी हैं। जहां पर एक कैदी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वैसे तो हर जेल में कैदियों के पर पैसे खर्च होते हैं, लेकिन हम आज एक ऐसी जेल बारे में बताने जा रहे हैं जिसके खर्च के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस जेल में दुनिया के खूंखार आतंकियों को रखा जाता है। दुनिया की सबसे महंगी जेलों में इस जेल का नाम शामिल है।
दरअसल, हम दुनिया की सबसे महंगी ग्वांतानामो बे जेल की बात कर रहे हैं जो ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित है। इस जेल को साल 2001 में अमेरिका में 11 सितंबर को आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। हालांकि दुनिया की सबसे खतरनाक और मंहगी जेल ग्वांतानामो बे के एक यूनिट को अप्रैल 2021 में बंद कर दिया गया। ग्वांतानामो बे जेल के कैंप-7 में 14 कैदियों को रखा गया था। कई लोग ग्वांतानामो जेल को धरती का नर्क भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस जेल और एक कैदी पर खर्च होने वाल पैसे के बारे में...
एक कैदी पर खर्च होते हैं 93 करोड़
ग्वांतानामो बे जेल में एक कैदी के ऊपर करीब 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं जिसकी वजह से इस जेल को खतरनाक होने के साथ सबसे महंगी जेल भी कहा जाता है। इस जेल में दुनिया के खूंखार आतंकियों को रखा जाता है। कुछ दिनों पहले ही इस जेल में बंद सऊदी अरब के एक कैदी को रिहा किया गया था। अहमद अल-कहतानी पर 9/11 के अपहर्ताओं में शामिल होने का आरोप था। इस सैन्य जेल को दुनिया की सबसे विवादित जेल माना जाता है। कई बार इसे बंद करने की भी मांग उठ चुकी है।
कड़ी रहती है सुरक्षा
इस जेल की सुरक्षा बेहद कड़ी होती है। यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जेल में एक कैदी के लिए 45 सैनिक तैनात रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 1800 सैनिकों को तैनात किया गया है।
इस ग्वांतानामो जेल में फिलहाल कुल 38 कैदी बंद हैं जो बेहद खुंखार आतंकी हैं। यहां पर हर काम के लिए एक अलग कर्मचारी मौजूद है। जेल में 3 इमारतें हैं, जिनमें 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इस जेल में 3 क्लिनिक भी हैं।
हाइटेक सुविधाओं से लैस इस जेल के अंदर कोर्ट, पेरोल बोर्ड और हीयरिंग रूम मौजूद है। यहां पर प्राइवेट रूम में कैदी अपने वकील के साथ आराम से बात कर सकता है।
इस जेल में कैदियों को जिम, प्ले स्टेशन और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल कके लिए मानसिक चिकित्सक भी यहां तैनात हैं।
क्यूबा में स्थित यह जेल कभी अमेरिकी नौसना का बेस था। लेकिन साल 2002 में इसे हाईटेक जेल बना दिया गया। इस जले में खूंखार आतंकवादियों को रखा जाने लगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान इसे बंद करने की बात कही थी।
Tags:    

Similar News

-->