ये हैं दुनिया के सबसे बेस्ट 75 वर्ष स्टाइलिश दादा, इनके सामने बड़े-बड़े मॉडल्स भी फेल

ये हैं दुनिया के सबसे बेस्ट वाले स्टाइलिश दादा।

Update: 2021-04-11 12:49 GMT

ये हैं दुनिया के सबसे बेस्ट वाले स्टाइलिश दादा। इनकी उम्र है 75 बरस लेकिन अगर आपने उनकी तस्वीरें देख ली तो आप कह देंगे कि उस्ताद वो तो बड़े-बड़े मॉडल्स को फेल करते हैं। पहली फोटो में देखकर ही आप समझ गए होंगे कि वो स्टाइल में जीने वाले इंसान हैं।

यूरोप के रहने वाले हैं वो
वो यूरोप के Slovenia के रहने वाले हैं। उन्हें स्ट्रीटवीयर पहनना बहुत पसंद है। इसके पीछे भी एक कारण है।


 सितारों जैसी ही खींचवाते हैं तस्वीर

अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे कि वो सितारों जैसे ही कपड़े पहनते हैं और उनक जैसी ही तस्वीरें खींचवाना पसंद करते हैं।


पोता ही है उनका फोटोग्राफर

बेस्ट पार्ट है है कि Gramps यानी दादा की सारी तस्वीरें उनका पोता ही खींचता है। Jannik Diefenbach पेशे से फोटोग्राफर हैं और उन्होंने अपने दादा की कमाल की तस्वीरें कैप्चर की हैं।
 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
इंस्टा पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। Jannik ने बताया कि उनके दादा को फैशन से काफी प्यार है। साल 2016-17 में Jannik ने उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू की। उन्होने अपने दादा को खुद के कपड़े पहनाए। दादा इन कपड़ों में सुपरकूल रहे थे। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर अपलोड की। लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
रोज करने लगे दादा का फोटोशूट
फिर क्या था Jannik रोज ही अपने दादा का फोटोशूट करने लगे। वो दादा को नए नए कपड़े पहनाते और उनकी तस्वीरें खींचते।

लोग पहचानने ही लग गए
दादा को कुछ नहीं पता कि सोशल मीडिया पर क्या हो रहा था। Jannik उनकी तस्वीरें अपलोड करते रहे। लेकिन धीरे-धीरे वो फेमस होते रहे। जब वो बाहर जाते लोग उन्हें पहचानने लगे। लोग इंटरनेट से लेकर बाहर आसपास उन्हें मोस्ट स्टाइलिश दादा कहकर बुलाते हैं।
'दादा के साथ ही बीताता हूं समय'
Jannik ने बताया कि बचपन में उनके दादा उन्हें टेबल टेनिस और फुटबॉल खेलने के लिए लेकर जाते थे। अब वो लगातार अपने दादा के साथ समय बीता रहे हैं जोकि उन्हें बहुत अच्छा लगता है।
स्वैग देख रहे हो
मॉडल कभी बूढ़ा नहीं होता

उनकी तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वो जिंदा दिल इंसान हैं। उम्र के 75वें साल में भी वो कुछ नया कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News