Prayagraj की महिला स्काईडाइवर ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया ऑपरेशन सिंदूर का झंडा
Prayagrajप्रयागराज: प्रयागराज की स्काई ड्राइवर अनामिका शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लेकर 14,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव किया है, इसका वीडियो वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिका ने यह जादुई उपलब्धि थाईलैंड के बैंकॉक में हासिल की है। ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने पूरे होने पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और इसकी तारीफ भी हो रही है।
अनामिका शर्मा ने अपने अनोखे अंदाज में सेना और देश के लोगों का मनोबल बढ़ाने की सोची। अनामिका शर्मा भारत की एकमात्र महिला स्काईडाइविंग प्रशिक्षक हैं और उन्होंने हाल ही में बैंकॉक के आसमान से पूरी दुनिया को कुंभ में आने का न्योता दिया जनवरी 2024 में अनामिका ने थाईलैंड में 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर राम मंदिर का झंडा फहराया था।
अनामिका ने 10 साल की छोटी सी उम्र में ही स्काईडाइविंग शुरू कर दी थी। अब तक वह 300 स्काई डाइव कर चुकी हैं। अनामिका ने स्काईडाइविंग का हुनर अपने पिता अजय शर्मा से सीखा है, जो भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी, प्रशिक्षित कमांडो और पेशेवर स्काईडाइवर हैं।