फनी मूवमेंट्स कहीं और कभी भी देखने को मिलने जाते हैं. चाहे वह बातें करने के दौरान हो, खेलने के दौरान हो, घूमने के दौरान हो या फिर कुछ और काम के दौरान…इन मूवमेंट्स को देखने के बाद अक्सर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और उस पर जमकर चटकारे भी लेते हैं. सोशल मीडिया पर इनकी चर्चाएं भी खूब होती है. इसी कड़ी में खेल के मैदान से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इस फनी मूवमेंट पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं.


दरअसल, क्रिकेट मैच के दौरान भी काफी फनी मूवमेंट देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में Abu Dhabi T10 लीग में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी छूट गई. बताया जा रहा है कि मैच के दौरान अबू धाबी टीम का एक खिलाड़ी फिल्डिंग करते हुए टी-शर्ट बदल रहा था. लेकिन, तभी बॉल उसके पास आ गई. खिलाड़ी टी-शर्ट पहनते-पहनते बॉल के पीछे दौड़ा. लेकिन बॉल बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंच गई. इस पल को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. तो पहले आप इस वीडियो को देखिए…



सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. देखिए, लोगों का क्या कहना है?




Tags: