देसी स्टाइल में विदेशी दूल्हा-दूल्हन ने रचाई शादी, वीडियो देख बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक
जब भारतीय परंपराओं के बारे में विदेश के लोग असल मतलब समझ पाते हैं तो वह बेहद आकर्षित होते हैं.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब भारतीय परंपराओं के बारे में विदेश के लोग असल मतलब समझ पाते हैं तो वह बेहद आकर्षित होते हैं. विदेशियों के भीतर इस बारे में उत्सकुता बढ़ जाती है. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखने को मिला. रूस की महिला स्यामिक (syamik) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने शादी के कई वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं. इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि वह जिस पार्टनर से शादी कर रही है, वह भारतीय परंपराओं के अनुसार कर रही है.
विदेशी दुल्हन ने शादी की कुछ यूं की तैयारी
जी हां, स्यामिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो पोस्ट किए हैं. इतना ही नहीं, उसने कई फोटो और वीडियो का एक हाइलाइट भी बनाया है. जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार, स्यामिक खुद को दुल्हन की तरह तैयार किया है. अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है और फेरों के वक्त भारतीय पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं. इस शादी से वह बेहद ही खुश दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर बेहद फेमस है स्यामिक
स्यामिक के इंस्टाग्राम पर 16.4K फॉलोअर्स है और अक्सर एक्टिव रहते हैं. अपने लाइफ पार्टनर से शादी करके वह बेहद खुश है. मंडप में बैठकर अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुशी-खुशी रीति-रिवाजों का पालन कर रही है. वायरल होने वाले इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर विटी वेडिंग नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को करीब 4 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि करीब एक लाख बार इसे देखा जा चुका है.