बुहत पुरानी कहावत है 'जिंदगी जीना है तो जिंदादिली के साथ जीओ'. कुछ लोग इस कथन को अपनी जिंदगी में अमल करते हैं और उसी हिसाब से जिंदगी जीते हैं. इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. क्योंकि, एक बुजुर्ग जिस तरह अपनी जिंदगी को जी रहा है वह तारीफ के काबिल है. इतना ही नहीं लोग इस बुजुर्ग की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वैसे जिदंगी जीने का सबका अपना-अपना तरीका होता है. लेकिन, कुछ लोग काफी अलग अंदाज में अपनी जिंदगी जीते हैं और हमेशा खुश रहने की कोशिश करते हैं. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह एक बुजुर्ग शीशे के सामने खड़े होकर मस्ती में डांस कर रहे हैं. इस दौरान बुजुर्ग का अंदाज देखते ही बन रहा है. इस वीडियो का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें…

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. वीडियो शेकर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' जब आप अपने आप से दिल से प्यार करते हैं'. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को साढ़े तीन हजार लोग देख चुके हैं. तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.


Tags: