रोड ट्रिप पर जा रहे थे कपल तभी हुआ कुछ एेसा, आप भी देखकर हो जाएगे हैरान

एक पति-पत्नी रोड ट्रिप पर जा रहे थे। मौसम सुहाना था। हो सकता है कि दोनों खुश भी काफी हों लेकिन इसी बीच कार की विंडस्क्रीन पर सांप आ गया।

Update: 2021-02-17 14:44 GMT

एक पति-पत्नी रोड ट्रिप पर जा रहे थे। मौसम सुहाना था। हो सकता है कि दोनों खुश भी काफी हों लेकिन इसी बीच कार की विंडस्क्रीन पर सांप आ गया। खबर है ऑस्ट्रेलिया से। यहां के north Queensland की घटना है।

बोनट में से निकलकर ऊपर को चढ़ा 
theaustralian की खबर के मुताबिक, Melissa Hudson और Rodney Griggs ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। हुआ ये कि एक पायथन सांप उनके कार के बोनट में से निकलकर सीधे ड्राइवर वाली साइड के शीशे के आगे आ गया।

फिर क्या हुआ?
Ms Hudson ने पहले अपने पति को ये कहा, 'तुम बस ड्राइविंग करते रहो और सड़क पर अपना ध्यान केंद्रित करो।' लेकिन इसी बीच उनके पति ने विंडस्क्रीन का वाइपर चला दिया। इसे सांप दूसरी साइड चला गया। वो दोनों कार के अंदर सहमे हुए थे।
इस शख्स ने की मदद
फिर उन्होंने कार रोकी और एक सड़क पर काम करने वाले शख्स से बात की। इसी बीच traffic controller आ गया और उसने उनकी मदद की। लोगों ने इस शख्स के काम की काफी सराहना की।


Tags:    

Similar News