Mumbai की लोकल ट्रेन में क्लासिकल डांस, महिला लेडिस डिब्बे में, VIDEO वायरल
Mumbai VIDEO: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक किन्नर कलाकार द्वारा किया गया क्लासिकल डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पारंपरिक परिधान और मेकअप में सजी कलाकार ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश करती है और यात्रियों से कहती है कि वह ताली बजाकर भीख मांगने नहीं, बल्कि अपना हुनर दिखाने आई है।
इसके बाद कलाकार लावणी नृत्य शुरू करती है। उसके नृत्य के भाव, ताल और कदम इतने सटीक थे कि ट्रेन में मौजूद यात्री उसे ध्यान से देखते रह गए। कुछ यात्रियों ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया और हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कलाकार की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संदेश की सराहना की। यह वीडियो किन्नर समुदाय के हुनर और आत्मसम्मान को दिखाने का उदाहरण बनकर सामने आया है।