बॉयफ्रेंड 3 लड़कियों को दे रहा था धोखा, गर्लफ्रेंड ने किया ये काम और खुद हुए हैरान

प्यार में धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। कई दफा तो ये सब इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों का रिश्ता ही टूट जाता है।

Update: 2021-03-01 17:27 GMT

प्यार में धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। कई दफा तो ये सब इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोगों का रिश्ता ही टूट जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया। यहां एक गर्लफ्रेंड को जब ये पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड 3 अन्य लड़कियों को धोखा दे रहा है। तो उसने कुछ ऐसा कर दिया कि वो खुद भी हैरान रह गया।

सबूतों को कमरे में चिपका दिया 
Full View

Emely Zambrano ने इसका वीडियो भी रिलीज किया। इसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ सारे सबूत जोड़े और उन्हें उसके बेडरूम में चिपका दिया। मिरर के मुताबिक, उन्होंने बताया, 'मेरा बॉयफ्रेंड हमेशा मुझसे कहता रहता है कि मैं पागल हूं जब भी मैं उससे ये कहती हूं कि वो मुझसे चीटिंग कर रहा है। तो मैंने ये डिसाइड किया कि मैं उसके खिलाफ सारे सबूतों का प्रिंट आउट निकलवाउंगी।'
2 घंटे लगे इस काम को करने में
फिर एम्ली ने सारे सबूतों को जोड़ा। उनमें से उन लड़कियों के फेस को ब्लर किया, उनके नाम को भी ब्लर किया और उन्हें दीवारों पर चिपका दिया। इस काम को करने में उन्हें दो घंटे लग गए। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि पहले भी उनका बॉयफ्रेंड ऐसा कर चुका है लेकिन तब उनके पास सबूत नहीं थे।
बाद में किया बॉयफ्रेंड को मैसेज
इस सारे काम को करने के बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया। उन्होंने उसे कहा, 'तुम्हारे लिए सरप्राइज है।' इसके बाद उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया। हालांकि बाद में कई बार उनके बॉयफ्रेंड ने उसे मैसेज भी भेजा था। कई वॉयस मैसेज भी भेजे लेकिन एम्ली ने उससे किसी भी तरह का रिश्ता रखने से मना कर दिया।


Tags:    

Similar News

-->