यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, सीएम ने की ये अपील

Update: 2022-08-14 14:57 GMT

दिल्ली में रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे आ गया। अभी इसके और भी कम होने की संभावना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि जलस्तर शनिवार को रात 8 बजे 205.88 मीटर से गिरकर रविवार को सुबह 8 बजे 204.83 मीटर और दोपहर 12 बजे 204.65 मीटर हो गया।
नदी ने ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद शुक्रवार शाम करीब चार बजे 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया था, जिससे अधिकारियों को निचले इलाकों से लगभग 7,000 लोगों को निकालना पड़ा। शनिवार तड़के करीब दो बजे जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया।
सीएम केजरीवाल ने लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, "हमने यमुना के पास रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"
दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ​​विस्थापितों के लिए कैंप लगाए गए हैं, जहां उनके रहने और खाने की जरूरी व्यवस्था की गई है।''
Tags:    

Similar News

-->