Yamuna City: नोएडा हवाई अड्डा पेश करेगा विश्व व्यंजनों का संगम

Update: 2025-07-05 12:32 GMT

एनसीआर: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) से सफर में देसी-विदेशी व्यंजन का तड़का लगेगा। खासकर चीन, इटली, फ्रांस के फूड यहां मिलेंगे।एनआईए ने इसके लिए कई फूड सर्विस कंपनियों से साझेदारी की है। अन्य ब्रांड से भी बातचीत चल रही है। एयरपोर्ट पर टर्मिनल से कुछ दूर रेस्तरां और फूड कोर्ट में व्यंजन मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मल्टीक्यूजन एफ एंड बी (कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इटेलियन, फ्रेंच फूड) भी मिल सकेंगे। यह फूड लाउंज कॉनकोर्स के दो स्थानों पर बनेगा। एनआईए इसके लिए ट्रैवल फूड सर्विस प्रा.लि. (टीएफएस) के साथ साझेदारी कर चुका है। यह कंपनी टर्मिनल में रेस्तरां, कैफे, बार और फ्रेंचाइजी सहित फूड आउटलेट्स की शृंखला बनाकर संचालित करेगी।

 

स्पा, फूड स्टेशन और बुफे भी होंगे

लाउंज पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के फूड स्टेशन, बुफे वाले आउटलेट्स होंगे। कॉकटेल बार और स्पा भी एयरपोर्ट लाउंज पर बनेगा। लग्जरी जोन भी बनेगा।

Tags:    

Similar News