अमेरिका में 'गन कल्‍चर' बेलगाम क्‍यों? लाइसेंसी बंदूक पर आखिर क्‍या है अमेरिकी कानून

Update: 2022-10-14 08:21 GMT

नई दिल्‍ली। Know the Gun Law and License rule of US: अमेरिका के उत्‍तर कैरोलिना में एक बार फ‍िर गोलीबारी की वारदात सामने आई है। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसी वर्ष अमेरिका में चार जुलाई के फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हुए थे। अमेरिका में गोलीबारी की घटना आम है। यह अमेरिकी सरकार और स्‍थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में सवाल उठता है कि अमेरिका में यह गन कल्‍चर कितना पुराना है। इन गनकल्‍चर के चलते कितनी लोगों की जानें गईं हैं। अमेरिका में गन कल्‍चर की शुरुआत कब हुई। क्‍या इसे रोकने के लिए कोई कानून है।

अमेरिका में वहां का संविधान अपने नागरिकों को बंदूक या गन रखने का पूरा हक देता है। अमेरिका में बंदूक रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। आम नगारिकों के लिए यह बहुत आसानी से सुलभ है। अमेरिकी नाग किसी भी दुकान में अपनी मनपंसद गन खरीद सकते हैं, जबकि भारत में बिना लाइसेंस के बंदूक रखना एक संगीन जुर्म है। इस मामले में अगर भारत से अमेरिका की तुलना की जाए तो देश में लाइसेंस की प्रक्रिया काफी जटिल है।

हालांकि, 19वीं शताब्‍दी तक अमेरिका को यह समझ में आ गया था कि देश में बंदूक कल्‍चर कभी शांति स्‍थापित नहीं होने देगा। अमेरिका में मजबूत गन लाबी के चलते कभी इस संस्‍कृति के खिलाफ कोई कानून नहीं बन सका। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में औसतन सौ लोग रोज मारे जाते हैं। बता दें कि अमेरिका में गन रखने की संस्‍कृति बहुत पुरानी है। अमेरिका में बंदूक संस्‍कृति उस जमाने से है, जब ब्रिट‍िश सरकार का राज हुआ करता था। उस वक्‍त अमेरिका में कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं थी। अमेरिकी को अपनी और परिवार की सुरक्षा खुद करनी होती थी। ऐसे में अमेरिकी लोगों को हथ‍ियार रखने की आजादी मिली।

Tags:    

Similar News