जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज है आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज यानी कि 12 जुलाई, 2022 को है।

Update: 2022-07-12 05:57 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज यानी कि 12 जुलाई, 2022 को है। ऐसे में , जिन उम्मीदवारों को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम जुलाई सेशन के लिए आवेदन करना है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर दें। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि उनके पास आज देर रात 11 बजकर 50 मिनट तक का समय है। इसके बाद स्टूडेंट्स को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
जेईई मेंस सेशन 2 2022 पंजीकरण विंडो कल 11 जुलाई, 2022 को जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2022 घोषित होने के बाद फिर से खोल दी गई थी। वहीं इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे आज रात 11 बजे तक जेईई सत्र 2 के आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म जमा करने की विंडो आखिरी बार बंद हो जाएगी।
JEE Main Session 2 Exam 2022: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
जेईई मेंस सेशन 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'जेईई मेन सेशन 2 लॉगइन'। इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें। अब महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि, जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 2022 घोषित हो चुका है। वहीं सत्र 2 जेईई मेन्स परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस सत्र के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में स्टूडेंट्स को ध्यान रखना होगा कि, वे परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर रखनी होगी।
Tags:    

Similar News

-->