नई द‍िल्‍ली जनता से रिश्ता बेबडेस्क | देश की राजधानी द‍िल्‍ली। संसद भवन से महज 2.8 क‍िलोमीटर की दूरी पर है जंतर-मंतर। यहां धरने पर बैठे वो खिलाड़ी आंसू बहा रहे हैं, ज‍िन्‍होंने पूरे दुन‍िया में तिरंगे के मान को बढ़ाया। आखि‍र क्‍यों ? ऐसी क्‍या बात हुई, ज‍ि‍सने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इन द‍िग्‍गज खिलाड़ियों को फुटपाथ पर सोने को मजबूर कर द‍िया। प्‍वाइंट्स के जर‍िए समझि‍ए क्‍या है पूरा मामला।

18 जनवरी 2023

इस खबर के अहम कि‍रदार भारतीय कुश्ती संघ के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और रेसलर विनेश फोगाट हैं। इसी साल 18 जनवरी को रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विनेश फोगाट ने फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि कोच नेशनल कैंप में महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। विनेश फोगाट रोते हुए बताया क‍ि बृजभूषण शरण स‍िंह खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद उन्‍होंने मुझे खोटा सिक्का कहा।

फेडरेशन के अध्‍यक्ष और भाजपा सांसद पर इतने गंभीर आरोपों से हंगामा मच गया। 18 जनवरी को ही बृजभूषण मीड‍िया के सामने आए और आरोपों से इनकार क‍िया।

बृजभूषण शरण स‍िंह ने कहा क‍ि किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं हुआ है। अगर ऐसा निकला तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

कोच ने धरने को स्पॉन्सर्ड बताता और कहा क‍ि इसके पीछे हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा का हाथ है। उन्होंने कहा था कि अब ये खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेलने योग्य नहीं रहे हैं।

19 जनवरी 2023

अगले द‍िन रेसलर्स केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से म‍िले और अपनी बात रखी। करीब चार घंटे तक हुई इस बातचीत में उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा गया।

20 जनवरी 2023

रेसलर्स फिर से जंतर-मंतर पर पहुंचे और धरना शुरू कर द‍िया। साथ ही, ऐलान कर द‍िया क‍ि न्याय मिलने तक अब वे कोई कैंप ज्‍वॉइन नहीं करेंगे। न ही वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब वह खेल और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

21 जनवरी 2023

भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन ने जांच कमेटी बनाई, जिसकी अध्यक्ष पीटी ऊषा ने मैरीकॉम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया। उन्‍होंने 7 सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।

21 जनवरी 2023

देर रात एक बार फि‍र खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की रेसलर्स से मुलाकात हुई। यह मुलाकात करीब 7 घंटे तक चली। इस दौरान खेल मंत्रालय ने एक ओवरसाइट कमेटी बनाने का फैसला लिया। इसका अध्यक्ष भी एमसी मैरीकॉम को बनाया गया।

23 अप्रैल 203

तीन महीने बाद रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने फि‍र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था।

24 अप्रैल 2023

पहलवानों का धरना दूसरे दि‍न भी जारी रहा। विनेश फोगाट समेत 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। इन्होंने कोच बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की। पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से समर्थन मांगा है।

बजरंग पूनिया ने कहा क‍ि इस मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है।

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन के 7 मई से होने वाले चुनाव रोक दिए गए। ओलिंपिक्स एसोसिएशन चुनाव के लिए एक एग्जिक्यूटिव कमेटी बनाएगी। कमेटी फेडरेशन का कामकाज भी देखेगी।

Tags: